युगों युगों से जीवन दान जो देती है वो माँ ही होती है - MadhurBhajans मधुर भजन
युगों युगों से जीवन दान जो देती है
कोई और नही एक माँ ही होती है।।
तर्ज दिल दीवाना बिन सजना के।
नौ महीनों तक कोख में रखकर
अपना फर्ज निभाती होहो
ममता के आंचल मे बिठाकर
हरपल प्यार लुटाती
जन्मदाता ये जीवन की ज्योति है
कोई और नही एक माँ ही होती है।।
भगवान से पहले माँ की सूरत
मैंने सामने पाई हो हो
मुझपे है अहसान ये माँ का
इस दुनिया मे लाई
बैटा हो संकट में तो माँ रोती है
कोई और नही एक माँ ही होती है।।
नमन है तेरे चरणों में माँ
तुझसे ही जीवन पाया होहो
छुटे चाहे जगत के रिस्ते
छुटे ना माँ का साया
दिलबर माँ रत्नों में जैसे मोती है
कोई और नही एक माँ ही होती है।।
युगों युगों से जीवन दान जो देती है
कोई और नही एक माँ ही होती है।।
गायक नमन धारीवाल इंदौर।
रचनाकार दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जक्शन मप्र मो9907023365
yugo yugo se jivan daan jo deti hai vo maa hi hoti hai lyrics