ये धन दौलत दुनिया की रौनक सब कुछ यहीं रह जाएगा लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
ये धन दौलत दुनिया की रौनक
सब कुछ यहीं रह जाएगा
संग में ना कुछ भी जाएगा
महल दो महले कोई बनाए
साथ कोई कुछ ना ले जाए
फिर ये मनवा क्यों ललचाए
ये शान शौकत
ये धन दौलत दुनियाँ की रौनक
सब कुछ यहीं रह जाएगा
संग में ना कुछ भी जाएगा।।
ये भी देखे जिंदगी में हजारों का मेला जुड़ा।
ललचाए ये जग सारा
माया के फेरे में
हर कोई खो गया
लोभों में खो गया है
लालच के घेरे में
लोभ मोह से क्या होना है
चैन सदा मन का खोना है
कुछ तो सोचो ना
धन चंचल है माया ठगनी
एक जगह ये कभी ना रहनी
ये तो आती जाती रहनी
ये धन दौलत दुनियाँ की रौनक
सब कुछ यहीं रह जाएगा
संग में ना कुछ भी जाएगा।।
धन से सुख मिल जाए
ना मन का चैन मिले
मन में संतोष हो तो
मन को भी चैन आए
जीवन ये सुख से कटे
माया तो मन का है बंधन
मन के चैन के ना ये साधन
कुछ तो सोचो ना
अगर सदा सुख से रहना
माया के बंधन से बचना
नेक राह जीवन में चलना
ये धन दौलत दुनियाँ की रौनक
सब कुछ यहीं रह जाएगा
संग में ना कुछ भी जाएगा।।
ये धन दौलत दुनिया की रौनक
सब कुछ यहीं रह जाएगा
संग में ना कुछ भी जाएगा
महल दो महले कोई बनाए
साथ कोई कुछ ना ले जाए
फिर ये मनवा क्यों ललचाए
ये शान शौकत
ये धन दौलत दुनियाँ की रौनक
सब कुछ यहीं रह जाएगा
संग में ना कुछ भी जाएगा।।
ye dhan daulat duniya ki raunak lyrics