यहाँ रहना नहीं देस बिराना है कबीर भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










यहाँ रहना नहीं देस बिराना है
दोहा पत्ता कहता तरुवर से
सुनो तरुवर मेरी बात
उस घर की ऐसी रीत है
एक आवक एक जाय।
यहाँ रहना नहीं देस बिराना है
बिराना है रे बेगाना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है।।


यह संसार कागद की पुड़िया है
बूँद पडे गल जाना है
बूँद पडे गल जाना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है।।









यह संसार काँटे की बाडी है
उलझ पुलझ मरि जाना है
उलझ पुलझ मरि जाना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है।।


यह संसार झाड और झाँखर
आग लगे जल जाना है
आग लगे जल जाना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है।।


कहत कबीर सुनो भाई साधो
सतुगरु नाम ठिकाना है
सतुगरु नाम ठिकाना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है।।


यहाँ रहना नहीं देस वीराना है
बिराना है रे बेगाना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है।।













yahan rehna nahi desh virana hai lyrics in hindi