वो सांवरा खाटू वाला है श्याम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










बिगड़ी को बनाने वाला है
हारे को जिताने वाला है
वो सांवरा खाटू वाला है
वो सांवरा खाटु वाला है।।


राजाओं का है राजा
तू इसकी शरण में आजा
भूखा है ये भावों का
थोड़ा सा प्रेम दिखा जा
किस्मत का खोले ताला ये
सारे जग का रखवाला है
वो सांवरा खाटु वाला है।।


करता लिले की सवारी
संग मोरछड़ी है प्यारी
सर पे इसको फिराता
रक्षा करता है हमारी
संकट को हरने वाला है
झोली को भरने वाला है
वो सांवरा खाटु वाला है।।


झूठी ना इसकी कहानी
ये सबसे बड़ा है दानी
मेरे श्याम ने जबसे जाना
सारे जग ने पहचाना
दुनिया को नचाने वाला है
उजड़े को सजाने वाला है


वो सांवरा खाटु वाला है।।









बिगड़ी को बनाने वाला है
हारे को जिताने वाला है
वो सांवरा खाटू वाला है
वो सांवरा खाटु वाला है।।












wo sanwara khatu wala hai lyrics