वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम
श्लोक बैकुंठ में भी जो ना मिले
वो सुख वृन्दावन धाम में है
कितनी भी बड़ी विपदा हो चाहे
समाधान तेरे एक नाम मे है।
प्यारा वृन्दावन धाम
न्यारा वृन्दावन धाम
सारे जग से निराला बृज धाम
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम।।


ब्रज की रज में लौट लगाए
तन मन के सब खोट मिटाये
जग के कर्म करे निष्काम
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम।।









वृन्दावन की कुंजी गलिन में
बंशीवट की छाव भलिन में
पियेंगे प्रेम सुधा हर शाम
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम।।


श्यामा श्यामा नाम रटेंगे
पीछे पीछे श्याम चलेंगे
मिटेंगे जग के बंध तमाम
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम।।


प्यारा वृन्दावन धाम
न्यारा वृन्दावन धाम
सारे जग से निराला बृज धाम
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम।।
गायक एवं प्रेषक
श्री रूप बसंत जी
7354500706










vrindavan aake pyare rat le radha naam lyrics