वो है सांवरा मुरली वाला है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










वो है सांवरा मुरली वाला है
हारे का सहारा
भक्तों का प्यारा
यही श्याम खाटू वाला है
वो हैं साँवरा मुरली वाला है।।
तर्ज आने वाला पल।


रिस्ता अनोखा ये
जिनसे भी जुड़ गया
खाटू के श्याम में उसे
गोपाल मिल गया
सपनों में आए
फिर छुप जाए
माखन चुराने वाला है
वो हैं साँवरा मुरली वाला है।।


जिसको लगी लगन
विश्वास हो गया
पग पग में श्याम का
एहसास हो गया
दुःख जो भी आया
टिक नही पाया
दुखड़े मिटाने वाला है
वो हैं साँवरा मुरली वाला है।।









बस प्रेम से इसे
तू याद करता जा
पल पल की है खबर इसे
फरियाद करता जा
उदास ना होना
धीरज ना खोना
गले से लगाने वाला है
वो हैं साँवरा मुरली वाला है।।


वो है सांवरा मुरली वाला है
हारे का सहारा
भक्तों का प्यारा
यही श्याम खाटू वाला है
वो हैं साँवरा मुरली वाला है।।





8877677222










vo hai sanwara murali wala hai lyrics