विश्वास जरुरी है खाटू श्याम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
विश्वास जरुरी है
दोहा चल भगता हूण श्याम दे चलिए
साडा दूजा होर ना ठिकाणा
जग सारा हूण रेन बसेरा
आज रुक ना कल टूर जाणा।
तेरा साथ निभायेगा
विश्वास जरुरी है
तेरी बिगड़ी बनाएगा
विश्वास जरुरी हैं।।
जिस दिन भी तू सच्चे मन से
इसका हो जाएगा
उस दिन से तू हर पल इसको
अपने संग पाएगा
तेरे संग संग चलेगा ये
तेरे संग संग चलेगा ये
आभास जरुरी है
आभास जरुरी है।।
होके मगन तू जब भी
इसके भजनों को गाएगा
गर हो भरोसा पक्का
तेरे सामने आएगा
प्यास नैनों की बुझाएगा
प्यास नैनों की बुझाएगा
पर प्यास जरूरी है
पर प्यास जरूरी है।।
श्याम नाम की मस्ती में तू
अरविन्द अब तो खो जा
छोड़ के चिंता और फिकर तू
गोद में इसकी सो जा
हाथ सिर पे फिराएगा
हाथ सिर पे फिराएगा
एहसास जरुरी है
एहसास जरुरी है।।
तेरा साथ निभायेगा
विश्वास जरुरी हैं
तेरी बिगड़ी बनाएगा
विश्वास जरुरी हैं।।
vishwas jaruri hai bhajan lyrics