विसर्जन को चली रे चली रे मोरी मैया भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
विसर्जन को चली रे
चली रे मोरी मैया
विदाई से आज मोरी
विदाई से आज मोरी
भर आई है अखियां
विसर्जन को चलीं रे
चली रे मोरी मैया।।
तर्ज परदेसिया चली चली रे पुरवैया।
नौ दिन माई तेरी सेवा में बीते
अब कैसे विरहा की ये रैन बीते
नौ दिन माई तेरी सेवा में बीते
तुझ बिन लगेगी माई
सुनी सुनी गलियां
विसर्जन को चलीं रे
चली रे मोरी मैया।।
आज चली रे धाम भवानी
सुना करके आज भवानी
आज चली रे धाम भवानी
जाए सही ना माई
विरहा की घड़ियाँ
विसर्जन को चलीं रे
चली रे मोरी मैया।।
रो रो कर करते है विदाई
अगले बरस फिर आना है माई
रो रो कर करते है विदाई
तुझसे बिछड़ के मैया
बन ना जाऊं मैं जोगनिया
विसर्जन को चलीं रे
चली रे मोरी मैया।।
विसर्जन को चली रे
चली रे मोरी मैया
विदाई से आज मोरी
विदाई से आज मोरी
भर आई है अखियां
विसर्जन को चलीं रे
चली रे मोरी मैया।।
visarjan ko chali re chali re mori maiya lyrics