वर दे वीणा वादिनि वर दे माँ सरस्वती वंदना लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
वर दे वीणा वादिनि वर दे
प्रिय स्वतंत्र रव अमृतमंत्र नव
भारत में भर दे
वर दे विणा वादिनि वर दे।।
काट अंधउर के बंधनस्तर
बहा जननि ज्योतिर्मय निर्झर
कलुषभेदतम हर प्रकाश भर
जगमग जग कर दे
वर दे विणा वादिनि वर दे।।
नव गति नव लय तालछंद नव
नवल कंठ नव जलदमन्द्ररव
नव नभ के नव विहगवृंद को
नव पर नव स्वर दे
वर दे विणा वादिनि वर दे।।
वर दे वीणा वादिनि वर दे
प्रिय स्वतंत्र रव अमृतमंत्र नव
भारत में भर दे
वर दे विणा वादिनि वर दे।।
var de veena vadini var de lyrics in hindi