उत्सव है ये बप्पा गणपति का साथ देते है ये हर किसी का लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
उत्सव है ये बप्पा गणपति का
साथ देते है ये हर किसी का
साथ देते है ये हर किसी का।।
तर्ज क्या भरोसा है इस जिन्दगी का।
प्रथम पूज्य तुम्ही तो हो देवा
लाडू मोदक चढ़े तुमको मेवा
मौका है ये तेरी बंदगी का
साथ देते है ये हर किसी का
साथ देते है ये हर किसी का।।
रिद्धि सिद्धि के ये ही है स्वामी
सभी देवो में सबसे है नामी
नाम ले लो रे भक्तों इन्ही का
साथ देते है ये हर किसी का
साथ देते है ये हर किसी का।।
अब वक्त है किस्मत बना ले
सोया भाग्य तू अपना जगा ले
समय आया है ये तो ख़ुशी का
साथ देते है ये हर किसी का
साथ देते है ये हर किसी का।।
उत्सव है ये बप्पा गणपति का
साथ देते है ये हर किसी का
साथ देते है ये हर किसी का।।
गायक राकेश जी काला।
utsav hai ye bappa ganpati ka lyrics