उस बांसुरी वाले की गोदी में सो जाऊँ भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
उस बांसुरी वाले की
लीले घोड़े वाले की
तर्ज दिल दीवाने का डोला
उस बांसुरी वाले की
लीले घोड़े वाले की
गोदी में सो जाऊँ
मेरा दिल करता है
श्याम के भजनो में खो जाऊँ।।
देखि दुनिया दीवानी
ये मतलब की मस्तानी
बिन मतलब रुख ना जोड़े
यहाँ नित नित नयी कहानी
किस किस को छोड़ू बाबा
किस किस को अपनाऊँ
मेरा दिल करता है
श्याम के भजनो में खो जाऊँ।।
सुख दुःख पहलु जीवन के
बस वहम ही है ये मन के
कोई हस हस के सहता है
कोई सहता है तन तन के
जीवन की पहेली उलझी
में कैसे सुलझाऊँ
मेरा दिल करता है
श्याम के भजनो में खो जाऊँ।।
बंधन दुनिया के झुटे
कोई माने कोई रूठे
संजू चाहे जग छुटे
ये तार कभी ना टूटे
बस इतनी किरपा कर दे
में तेरा हो जाऊँ
मेरा दिल करता है
श्याम के भजनो में खो जाऊँ।।
उस बासुरी वाले की
लीले घोड़े वाले की
गोदी में सो जाऊँ
मेरा दिल करता है
श्याम के भजनो में खो जाऊँ।।
us bansuri vale ki godi me so jaun lyrics