उनके जीने का अंदाज निराला है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
उनके जीने का अंदाज निराला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है
वो देव निराला है वो देव निराला है
वो देव निराला है वो देव निराला है
सारे जग में इनका बोल बाला है
इनके चलते जीवन में उजियाला है
उनके जिने का अंदाज निराला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है।।
तर्ज काली कमली वाला।
जिसके सर पे हाथ है इसका
सारे जग में ठाठ है उसका
हर संकट से पल में उसको निकाला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है
उनके जिने का अंदाज निराला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है।।
है संतोष यही मेरे मन में
बाबा है मेरे जीवन में
बेटा समझ के हरदम इसने पाला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है
उनके जिने का अंदाज निराला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है।।
श्याम शरण में तू भी आजा
अपने सोए भाग्य जगा जा
हारें को ये ही जिताने वाला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है
उनके जिने का अंदाज निराला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है।।
जबसे इसको अपना माना
जान गया मुझे सारा ज़माना
श्याम कहे पिंटू का ये रखवाला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है
उनके जिने का अंदाज निराला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है।।
उनके जीने का अंदाज निराला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है
वो देव निराला है वो देव निराला है
वो देव निराला है वो देव निराला है
सारे जग में इनका बोल बाला है
इनके चलते जीवन में उजियाला है
उनके जिने का अंदाज निराला है
जिनके संग में रहता खाटू वाला है।।
unke jeene ka andaz nirala hai lyrics