उधो मोहे मैया की आज याद सताती है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
उधो मोहे मैया की
आज याद सताती है
भैया वृन्दावन को
ले जा मेरी पाती है
उधो मोहे मईया की
आज याद सताती है।।
तर्ज बाबुल का ये घर।
जा दिन में मथुरा को
देख आया था घर सो
कह कर के आया था
आ जाऊंगा परसो
नहीं आज तलक पंहुचा
नहीं आज तलक पंहुचा
कैसी मेरी छाती है
उधो मोहे मईया की
आज याद सताती है।।
जैसी होवे तैसी
सबको समझा देना
कान्हा कहे राधा को
कुछ ज्ञान करा देना
मेरी श्यामा गैया
मेरी श्यामा गैया
फिरकण में रंभाती है
भैया वृन्दावन को
ले जा मेरी पाती है।।
उधो मोहे मैया की
आज याद सताती है
भैया वृन्दावन को
ले जा मेरी पाती है
उधो मोहे मईया की
आज याद सताती है।।
स्वर हेमलता जी शास्त्री।
udho mohe maiya ki aaj yaad satati hai lyrics