तूने किया ना हरि से प्यार भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










तूने किया ना हरि से प्यार
सारा जीवन दीन्हा गुज़ार
तेरी ये नादानी है ओ रे मनवा
तेरी ये कहानी है ओ रे मनवा।।
तर्ज आने से उसके।


तुमने पाया जो तन
फिर न पाओगे प्यारे
तेरा हीरा जीवन
बीता जाता है सारा का सारा
माया में रे काहे रे
तू लिपटनी है ओ रे मनवा
तेरी ये कहानी है ओ रे मनवा।।


तेरे दुख का कारण
तेरी प्रभु के प्रति बेरुखी है
जो प्रभु के रंग में रंग गया
तो वो ही सुखी है
समझा न जो उसको
वो अज्ञानी है ओ रे मनवा
तेरी ये कहानी है ओ रे मनवा।।









अरे कर्म कर तू ऐसे
जिससे सुधरे ये जीवन तुम्हारा
अरे जन्म और मरण से
मिल जाएगा रे छुटकारा
राजेन्द्र की बात नही
संतो की बानी है ओ रे मनवा
तेरी ये कहानी है ओ रे मनवा।।


तूने किया ना हरि से प्यार
सारा जीवन दीन्हा गुज़ार
तेरी ये नादानी है ओ रे मनवा
तेरी ये कहानी है ओ रे मनवा।।
गायक गीतकार राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
8839262340










tune kiya na hari se pyar lyrics