तू सुनले कथा हरि भक्तन की भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










तेरो जीवन सफल है जाय
तू सुनले कथा हरि भक्तन की
तू सुनले कथा इन भक्तन की।।


जब सुनेगा तू भगवत वाणी
होगा मन पवित्र निर्मल वाणी
तू भव सागर तर जाय
तू सुनले कथा इन भक्तन की।।


मन सदा विसियन को संग करे
सत्संग मिले हरि शरण गहे
तेरो सब कलमस मिट जाय
तू सुनले कथा इन भक्तन की।।


ये भागवत करे हरि धारण
धरे विविध रूप इनके कारण
तोहे कष्ण प्रेम मिल जाय
तू सुनले कथा इन भक्तन की।।









है ग्रन्थ में भक्तन को वर्णन
सुन कथा लगे मन हरि चरनन
तेरो प्रेम को धन बड़ जाय
तू सुनले कथा इन भक्तन की।।


तेरो जीवन सफल है जाय
तू सुनले कथा हरि भक्तन की
तू सुनले कथा इन भक्तन की।।



9528028818










tu sun le katha hari bhaktan ki lyrics