तू राधे राधे बोल रे नाम अनमोल रे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










तू राधे राधे बोल रे
नाम अनमोल रे
मिलेगा सांवरिया
मिलेगा सांवरिया
ह्रदय पट खोल रे
तुराधे राधें बोल रे
तुराधे राधें बोल रे
नाम अनमोल रे।।


ममतामई करुणामाई प्यारी
श्री राधे वृषभान दुलारी
जिसके प्रेम अधीन हो गए
श्री नंद नंदन कृष्ण मुरारी
बीके बिन मोल रे
ना कोई तोल मोल रे
तुराधे राधें बोल रे
नाम अनमोल रे।।


वृंदावन की सारी गलियां
गूंजे राधे नाम से
राधे को सारा ब्रज आराधे
कृष्ण सखा ब्रज धाम के
ना मन तू डोल रे
यह अमृत घोल रे
तुराधे राधें बोल रे
नाम अनमोल रे।।


देख युगल छवि राधे श्याम की
दुनिया हुई दीवानी
गूंज रही ब्रिज के कणकण में
पावन प्रेम कहानी
है ब्रज में शोर रे
यह दोनों चितचोर रे
तुराधे राधें बोल रे
नाम अनमोल रे।।









राधे राधे रट ले प्राणी
ये जीवन खिल जाएगा
राधे जी की कृपा से तुझे
सांवरिया मिल जाएगा
तू मन को टटोल रे
प्रेम अनमोल रे
तू राधे राधें बोल रे
नाम अनमोल रे।।


तू राधे राधे बोल रे
नाम अनमोल रे
मिलेगा सांवरिया
मिलेगा सांवरिया
ह्रदय पट खोल रे
तु राधे राधें बोल रे
तू राधे राधें बोल रे
नाम अनमोल रे।।
गायक रोमी जी।










tu radhe radhe bol re naam anmol re lyrics