तीनो लोको में भोले के जैसा दूसरा कोई दानी नहीं है लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
तीनो लोको में भोले के जैसा
दोहा बात सदियों से
मशहूर है ज़माने में
एक पल लगता है
महादेव को मनाने में।
जिसने भोला कहा
भर भर के ले गया झोली
रखा छुपा के ना
भोले ने कुछ खजाने में।
तीनों लोको में भोले के जैसा
दूसरा कोई दानी नहीं है
कौन सा भक्त है बात उसकी
मेरे भोले ने मानी नहीं है
तीनों लोको में भोले के जैसा
दूसरा कोई दानी नहीं है।।
तर्ज मेरे बांके बिहारी सांवरिया।
बात सच्ची है करना ना शंका
दे दी रावण को सोने की लंका
वेद ग्रंथो में लिखा हुआ है
कोई झूठी कहानी नहीं है
तीनों लोको में भोले के जैसा
दूसरा कोई दानी नहीं है।।
फेरी देवों ने जब शिव की माला
देके अमृत पिया विष का प्याला
किसको भोले ने क्या क्या दिया है
बात कोई छुपानी नहीं है
तीनों लोको में भोले के जैसा
दूसरा कोई दानी नहीं है।।
पाप धोने थे सारे जहां के
शिव ने गंगा हमें दे दी लाके
शिव की करुणा भी इस में मिली है
गंगा अमृत है पानी नहीं है
तीनों लोको में भोले के जैसा
दूसरा कोई दानी नहीं है।।
तीनो लोको में भोले के जैसा
दूसरा कोई दानी नहीं है
कौन सा भक्त है बात उसकी
मेरे भोले ने मानी नहीं है
तीनों लोको में भोले के जैसा
दूसरा कोई दानी नहीं है।।
tino loko me bhole ke jaisa dusra koi dani nahi hai lyrics