थम गया ये जहाँ माँ तुम हो कहाँ भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










थम गया ये जहाँ
माँ तुम हो कहाँ
है परेशान इंसा
देखो कितना यहाँ
अब जरूरत पड़ी
आओ मैया यहाँ
तेरी किरपा से हो
फिर खुशी का समा
थम गया ये जहां।।
तर्ज जाने वालों जरा।


जहाँ खुशियां थी कल जहाँ
है वहाँ छाया गम
कर दो हम पर भी मैया जी
रहमो करम
करदो रहमो करम
कितने निर्दोष माँ
बैठे जा को गंवा
तेरी किरपा से हो
फिर खुशी का समा
थम गया ये जहां।।


शेरावाली ओ माँ
करो अब मेंहर
जग से नष्ट करो
छाया ये जो कहर
छाया ये जो कहर
खिल उठे फिर से माँ
हिन्द का बागवाँ
तेरी किरपा से हो
फिर खुशी का समा
थम गया ये जहां।।









अपने बच्चो की माँ
अब तो लेलो खबर
तेरे होते क्यो भटके माँ
हम दर बदर
भटके हम दर बदर
देव दिलबर का माँ
अब ना लो इम्तिहाँ
तेरी किरपा से हो
फिर खुशी का समा
थम गया ये जहां।।


थम गया ये जहाँ
माँ तुम हो कहाँ
है परेशान इंसा
देखो कितना यहाँ
अब जरूरत पड़ी
आओ मैया यहाँ
तेरी किरपा से हो
फिर खुशी का समा
थम गया ये जहां।।
लेखक प्रेषक दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जक्शन मप्र
9907023365










tham gaya ye jahan maa tum ho kahan lyrics