तेरी सूरत पे जाऊं बलिहारी सांवरिया गिरधारी भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
तेरी सूरत पे जाऊं बलिहारी
सांवरिया गिरधारी
तीखे है नैना है तीखी कटारी
सांवरिया गिरधारी
तेरी सूरत पे जाऊँ बलिहारी
सांवरिया गिरधारी।।
श्याम वरण लट घूंघरवारि
केसर तिलक मधुर छवि न्यारी
या पे मोहित फिरे ब्रजनारी
सांवरिया गिरधारी
तेरी सूरत पे जाऊँ बलिहारी
सांवरिया गिरधारी।।
तेरी मुस्कन में जादू बिहारी
जिसपे डारी वो हो गई तुम्हारी
होंठ रस के रसीले है भारी
सांवरिया गिरधारी
तेरी सूरत पे जाऊँ बलिहारी
सांवरिया गिरधारी।।
श्याम सुन्दर की हो गई मैं सांवरी
बावरे लोग कहे मोहे बावरी
मैंने दुनिया की लाज बिसारी
सांवरिया गिरधारी
तेरी सूरत पे जाऊँ बलिहारी
सांवरिया गिरधारी।।
तेरी सूरत पे जाऊं बलिहारी
सांवरिया गिरधारी
तीखे है नैना है तीखी कटारी
सांवरिया गिरधारी
तेरी सूरत पे जाऊँ बलिहारी
सांवरिया गिरधारी।।
teri surat pe jau balihari sawariya girdhari lyrics