तेरी पनाह में हमे रखना हिंदी लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
तेरी पनाह में हमे रखना
सीखे हम नेक राह पर चलना।।
कपट कर्म चोरी बेईमानी
और हिंसा से हमको बचाना
नाली का बन जाऊं ना पानी
निर्मल गंगाजल ही बनाना
अपनी निगाह में हमे रखना
तेरी पनाह में हमे रखना।।
क्षमावान कोई तुझसा नही और
मुझसा नही कोई अपराधी
पूण्य की नगरी में भी मैंने
पापों की गठरी ही बाँधी
करुणा की छाँव में हमे रखना
तेरी पनाह में हमे रखना।।
तेरी पनाह में हमे रखना
सीखे हम नेक राह पर चलना।।
81
teri panah me hume rakhna hindi lyrics