तेरी हर मुश्किल आसान मिले जब गुरु से ज्ञान लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
तेरी हर मुश्किल आसान
मिले जब गुरु से ज्ञान
तेरा गुरु ही है भगवान
तू करके गुरु का ध्यान।।
फैला हुआ है इस धरती पर
चारों ओर अँधेरा
मोहमाया में डूब रहा क्यों
करके मेरा मेरा
तेरे चारों ओर तूफान
तू करले गुरु का ध्यान
तेंरी हर मुश्किल आसान
तू करले गुरु का ध्यान।।
ये दुनिया काँटों का बगीचा
तू है जिसका माली
तेरे बाद कोई और आएगा
करने को रखवाली
तू है दो दिन का मेहमान
तू करले गुरु का ध्यान
तेंरी हर मुश्किल आसान
तू करले गुरु का ध्यान।।
भोजन तो ईश्वर देता है
भूखा नहीं सुलाता
कैसे इस जग में रहना है
गुरु ही राह दिखाता
तू खुद को अब पहचान
तू करले गुरु का ध्यान
तेंरी हर मुश्किल आसान
तू करले गुरु का ध्यान।।
तेरी हर मुश्किल आसान
मिले जब गुरु से ज्ञान
तेरा गुरु ही है भगवान
तू करके गुरु का ध्यान।।
गायक एवं प्रेषक
चंद्रमोहन मिश्र।
8218141345
teri har mushkil aasan lyrics