तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत भर दे रे झोली भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
तेरे द्वार खड़ा भगवान हो
तेरें द्वार खड़ा भगवान
भगत भर दे रे झोली।।
तेरा होगा बड़ा एहसान
कि जुग जुग तेरी रहेगी शान
भगत भर दे रे झोली
तेरें द्वारे खड़ा भगवान
भगत भर दे रे झोली
ओ भगत भर दे रे झोली।।
डोल उठी है सारी धरती देख रे
डोला गगन है सारा
भीख मांगने आया तेरे घर
जगत का पालनहारा रे
जगत का पालनहारा
मै आज तेरा मेहमान
कर ले रे मुझसे ज़रा पहचान
भगत भर दे रे झोली
तेरे द्वारे खड़ा भगवान
भगत भर दे रे झोली
ओ भगत भर दे रे झोली।।
आज लुटा दे रे सर्वस्व अपना
मान ले कहना मेरा
मिट जायेगा पल मे तेरा
जनमजनम का फेरा रे
जनमजनम का फेरा
तू छोड़ सकल अभिमान
अमर कर ले रे तू अपना दान
भगत भर दे रे झोली
तेरे द्वार खड़ा भगवान
भगत भर दे रे झोली।।
तेरें द्वार खड़ा भगवान हो
तेरे द्वारेखड़ा भगवान
भगत भर दे रे झोली।।
tere dvar khada bhagwan hindi lyrics