तर जाएगा ले नाम राम का भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










तर जाएगा ले नाम राम का
कहीं बीत ना जाए
ये जीवन काम का
तर जायेगा ले नाम राम का।।
तर्ज पलकों का घर।


राम नाम के दो शब्दों की
महिमा है बड़ी भारी
पत्थर पे जब चरण पड़े तो
पल में बन गई नारी
चख ले तू अमृत
हरि के नाम का
तर जायेगा ले नाम राम का।।


राम नाम में जादू ऐसा
तीर जाते है पत्थर
राम नाम से कट जाते है
लख चौरासी चक्कर
सुमिरन तू करले
हरि के नाम का
तर जायेगा ले नाम राम का।।









लूट मची है लुटले बन्दे
राम नाम की मस्ती
हर्ष कहे महँगी दुनिया में
चीज यही है सस्ती
चोला पहन ले
हरि के नाम का


तर जायेगा ले नाम राम का।।


तर जाएगा ले नाम राम का
कहीं बीत ना जाए
ये जीवन काम का
तर जायेगा ले नाम राम का।।













tar jayega le naam ram ka lyrics