सुनी पड़ी है गोकुल की गलियां भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
सुनी पड़ी है गोकुल की गलियां
छलकर के चले गए
गोपियों से छलिया
कह गए परसो
बिता दिए बरसो
काहे बन गए निर्दइया
बता दो उधो कब आएँगे कन्हैया
बता दो उधो कब आएँगे कन्हैया।।
कण कण पत्ता पत्ता
पूछे डाल डाल रे
कहाँ गए श्याम सलोना
दिल संग खेल गए
किए ना खयाल रे
जैसे कोई हम है खिलौना
कदम्ब के डाल भी
लगाए है आस जी
कहाँ गए बंसी के बजैया
बता दो उधो कब आएँगे कन्हैया
बता दो उधो कब आएँगे कन्हैया।।
बिलख बिलख के
पुकारे राधा रानी
भर भर अँखियों में पानी
एक पल भी दूर नहीं
रहते थे हमसे
कहे सब पहले की कहानी
जमुना किनारे राह निहारे
आके कब पकड़ेंगे बईया
बता दो उधो कब आएँगे कन्हैया
बता दो उधो कब आएँगे कन्हैया।।
सुनी पड़ी है गोकुल की गलियां
छलकर के चले गए
गोपियों से छलिया
कह गए परसो
बिता दिए बरसो
काहे बन गए निर्दइया
बता दो उधो कब आएँगे कन्हैया
बता दो उधो कब आएँगे कन्हैया।।
suni padi hai gokul ki galiyan lyrics