सुबह सुबह ले हरि का नाम बन जाएंगे बिगड़े काम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










सुबह सुबह ले हरि का नाम
बन जाएंगे बिगड़े काम
सुबह सुबह लें हरि का नाम
कट जाएंगे कष्ट तमाम
सुबह सुबह लें हरि का नाम
बन जाएंगे बिगड़े काम।।
ॐ नारायणाय ॐ नारायणाय
ॐ नारायणाय ॐ नारायणाय।
तर्ज सुबह सुबह ले शिव का नाम।


पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण
विष्णु जी के चारो धाम
जगन्नाथ द्वारिका बद्रीनाथ
और है श्री रामेश्वर धाम
और है श्री रामेश्वर धाम
सुबह सुबह लें हरि का नाम
कट जाएंगे कष्ट तमाम
सुबह सुबह लें हरि का नाम
बन जाएंगे बिगड़े काम।।







ॐ नारायणाय ॐ नारायणाय
ॐ नारायणाय ॐ नारायणाय।


हर युग में प्रभु आके धरा पे
किया हर एक जन का कल्याण
द्वापर में तुम कृष्ण बन गए
त्रेता में बन आए राम
त्रेता में बन आए राम
सुबह सुबह लें हरि का नाम
कट जाएंगे कष्ट तमाम
सुबह सुबह लें हरि का नाम
बन जाएंगे बिगड़े काम।।
ॐ नारायणाय ॐ नारायणाय
ॐ नारायणाय ॐ नारायणाय।


चाहे सुख हो चाहे दुःख हो
भक्तिपथ सदा रखना थाम
श्री मन नारायण तू जप ले
ना कोई मोल ना लगता दाम
ना कोई मोल ना लगता दाम
सुबह सुबह लें हरि का नाम
कट जाएंगे कष्ट तमाम
सुबह सुबह लें हरि का नाम
बन जाएंगे बिगड़े काम।।
ॐ नारायणाय ॐ नारायणाय
ॐ नारायणाय ॐ नारायणाय।


सुबह सुबह ले हरि का नाम
बन जाएंगे बिगड़े काम
सुबह सुबह लें हरि का नाम
कट जाएंगे कष्ट तमाम


सुबह सुबह लें हरि का नाम
बन जाएंगे बिगड़े काम।।
ॐ नारायणाय ॐ नारायणाय
ॐ नारायणाय ॐ नारायणाय।














subah subah le hari ka naam bhajan lyrics