श्याम तेरी बंसी बजे धीरे धीरे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










श्याम तेरी बंसी बजे धीरे धीरे
बजे धीरे धीरे श्री यमुना के तीरे
बजे धीरे धीरे श्री यमुना के तीरे
कान्हा तेरी मुरली बजे धीरे धीरे।।


इत मथुरा उत गोकुल नगरी
इत मथुरा उत गोकुल नगरी
बीच में यमुना बहे धीरे धीरे
श्याम तेरी मुरली बजे धीरे धीरे।।


इत मधु मंगल इत सुदामा
इत मधु मंगल इत सुदामा
बीच में कान्हा चले धीरे धीरे
कान्हा तेरी मुरली बजे धीरे धीरे।।


इत में ललिता इत में विशाखा
इत में ललिता इत में विशाखा
बीच में राधा चले धीरे धीरे
कान्हा तेरी मुरली बजे धीरे धीरे।।









कदम की डारी पे झुला पड्यो है
कदम की डारी पे झुला पड्यो है
राधा और मोहन झूले धीरे धीर
कान्हा तेरी मुरली बजे धीरे धीरे।।


हम सब आये तेरी शरण में
हम सब आये तेरी शरण में
हमको भी दर्शन मिले धीरे धीरे
कान्हा तेरी मुरली बजे धीरे धीरे।।


श्याम तेरी बंसी बजे धीरे धीरे
बजे धीरे धीरे श्री यमुना के तीरे
बजे धीरे धीरे श्री यमुना के तीरे
कान्हा तेरी मुरली बजे धीरे धीरे।।














shyam teri bansi baje dheere dheere lyrics