श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम
साँवरे की बन्सी को बजने से काम
राधा का भी श्याम वो तो
मीरा का भी श्याम।।
यमुना की लहरें बन्सीबट की छैया
किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया
श्याम का दीवाना तो सारा बृजधाम
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम।।
कौन जाने बाँसुरिया किसको बुलाए
जिसके मन भाए वो उसीके गुन गाए
कौन नहीं बन्सी की धुन का गुलाम
राधा का भी श्याम वो तो
मीरा का भी श्याम।।
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम
साँवरे की बन्सी को बजने से काम
राधा का भी श्याम वो तो
मीरा का भी श्याम।।
shyam teri banshi pukare radha naam lyrics