श्याम मेरा दिल ना लगे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










कैसे तुझसे यूँ नज़रें हटाऊँ
के श्याम मेरा दील ना लगे सांवरे
श्याम मेरा दिल ना लगे
तेरी सूरत पे बलि बलि जाऊं
के श्याम मेरा दील ना लगे सांवरे
के श्याम मेरा दील ना लगे।।
देखे सांवरे से दिल लगाकर देखले।


साँसों में है नाम तेरा
आँखों में है सूरत तेरी
तू ही मेरा सब कुछ है बाबा
और ना मेरा कोई
तेरे चरणों में सर को झुकाऊं
के श्याम मेरा दील ना लगे सांवरे
के श्याम मेरा दील ना लगे।।


दुखियों के दुःख हरने वाला
हारे का तू सहारा
ठोकर खा के दुनिया की मैंने
तुझको अब पहचाना
तेरे रंग में ही मैं रंग जाऊं
के श्याम मेरा दील ना लगे सांवरे
के श्याम मेरा दील ना लगे।।









कैसे तुझसे यूँ नज़रें हटाऊँ
के श्याम मेरा दील ना लगे सांवरे
श्याम मेरा दिल ना लगे
तेरी सूरत पे बलि बलि जाऊं
के श्याम मेरा दील ना लगे सांवरे
के श्याम मेरा दील ना लगे।।














shyam mera dil na lage lyrics