श्याम की कोई खबर लाता नहीं भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
श्याम की कोई खबर लाता नहीं
बिन खबर हमसे रहा जाता नहीं।।
जी चाहता है मेरे श्याम
एक खत लिखूं
बिन कलम के खत
लिखा जाता नहीं
बिन खबर हमसे रहा जाता नहीं
श्याम की कोई खबर लाता नहीं।।
जी चाहता है मेरे श्याम
एक पक्षी बनु
बिन पंख हमसे
उड़ा जाता नहीं
बिन खबर हमसे रहा जाता नहीं
श्याम की कोई खबर लाता नहीं।।
जी चाहता है मेरे श्याम
तेरी जोगन बनूँ
दर ब दर हमसे
फिरा जाता नहीं
बिन खबर हमसे रहा जाता नहीं
श्याम की कोई खबर लाता नहीं।।
श्याम की कोई खबर लाता नहीं
बिन खबर हमसे रहा जाता नहीं।।
shyam ki koi khabar lata nahi lyrics in hindi