श्याम बसो मेरे मन में भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










खाटू वाले मगन रहूं मैं
भक्ति के भाव भजन में
श्याम बसो मेरे मन में
श्याम बसों मेरे मन में।।


मन मंदिर को श्याम सजाऊँ
जिसमे आप का दर्शन पाऊं
मन की साँची बात बताऊँ
लगन हो श्याम लगन में
श्याम बसों मेरे मन में
श्याम बसों मेरे मन में।।


श्याम करूँ नित आपकी पूजा
मन को और ना भाये दूजा
तारों के संग जैसे चंदा
रहता नील गगन में
श्याम बसों मेरे मन में
श्याम बसों मेरे मन में।।


श्याम सलोने दिल की सुनलो
मुझको भी अपनों में चुन लो
आपको करता हूँ सांवरिया
तन मन धन अर्पण मैं
श्याम बसों मेरे मन में
श्याम बसों मेरे मन में।।









खाटू वाले मगन रहूं मैं
भक्ति के भाव भजन में
श्याम बसो मेरे मन में
श्याम बसों मेरे मन में।।














shyam baso mere man me lyrics