श्री सीता जी की आरती - MadhurBhajans मधुर भजन
श्री सीता जी की आरती
आरती श्री जनक दुलारी की
सीता जी रघुवर प्यारी की
जगत जननी जग की विस्तारिणी
नित्य सत्य साकेत विहारिणी
परम दयामयी दिनोधारिणी
सीता मैय्या भक्तन हितकारी की
आरती श्री जनक दुलारी की
श्री शिरोमणि पति हित कारिणी
पति सेवा वित्र वन वन चारिणी
पति हित पति वियोग स्वीकारिणी
त्याग धर्म मूर्ति धरी की
आरती श्री जनक दुलारी की
विमल कीर्ति सब लोकन छाई
नाम लेत पवन मति आई
सुमिरत काटत कष्ट दुःख दाई
शरणागत जन भय हरी की
आरती श्री जनक दुलारी की
shri sita mata ki aarti