शिवरात्रि का पावन त्यौहार जब आता है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
शिवरात्रि का पावन
त्यौहार जब आता है
ये सारा जग शिव का
मंदिर बन जाता है
हर कोई शिव शिव गाता है
ध्यान भोले का लगाता है।।
शिव भक्त हर एक मंदिर
फूलों से सजाते है
गा गा के भजन शिव के
ये रात बिताते है
उस जगत पिता शिव से
सबका ही नाता है
ये सारा जग शिव का
मंदिर बन जाता है
हर कोई शिव शिव गाता है
ध्यान भोले का लगाता है।।
शिव पिंडी की पूजा
सब प्रेम से करते है
श्री चरणों पे शिव के
सब माथा धरते है
कोई लाए गंगाजल
कोई पुष्प चढ़ाता है
ये सारा जग शिव का
मंदिर बन जाता है
हर कोई शिव शिव गाता है
ध्यान भोले का लगाता है।।
शिवरात की महिमा तो
वेदों ने भी गाई है
इस दिन बारात शिव की
गौरा घर आई है
ये दास पवन सच्ची
बात बताता है
ये सारा जग शिव का
मंदिर बन जाता है
हर कोई शिव शिव गाता है
ध्यान भोले का लगाता है।।
शिवरात्रि का पावन
त्यौहार जब आता है
ये सारा जग शिव का
मंदिर बन जाता है
हर कोई शिव शिव गाता है
ध्यान भोले का लगाता है।।
shivratri ka pawan tyohar jab aata hai lyrics