शिव भोले हितकारी लाज राखो हमारी भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










शिव भोले हितकारी
लाज राखो हमारी
हे डमरू के धारी
लाज राखो हमारी
शिव भोलें हितकारी
लाज राखो हमारी।।


एक तुम्ही हो धन बल मेरे
तुम स्वामी हम सेवक तेरे
सबके हो पालनहारी
लाज राखो हमारी
शिव भोलें हितकारी
लाज राखो हमारी।।


पावन नाम तुम्हारा भोले
लोभ मोह के बंधन खोले
मांगू शरण तिहारी
लाज राखो हमारी
शिव भोलें हितकारी
लाज राखो हमारी।।


विधि विधान पूजा ना जानु
केवल तुमको अपना मानु
चरण पड़ा दुखयारी
हे डमरू के धारी
लाज राखो हमारी
शिव भोलें हितकारी
लाज राखो हमारी।।









शिव भोले हितकारी
लाज राखो हमारी
हे डमरू के धारी
लाज राखो हमारी
शिव भोलें हितकारी
लाज राखो हमारी।।















shiv bhole hitkari laaj rakho hamari lyrics