शेरोवाली माँ द्वार दया के खोल भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
शेरोवाली माँ
द्वार दया के खोल
मेहरोवाली माँ
द्वार दया के खोल
तुझे पुकारे बालक तेरा
कुछ तो मुख से बोल
शेरावाली माँ
द्वार दया के खोल।।
तू जो मैया रूठेगी तो
और कहाँ मैं जाऊँ
चरणों के तेरे धूल हूँ मैं
चरणों में तेरे रम जाऊं
बिच भंवर में नैया मेरी
आज रही है डोल
शेरावाली माँ
द्वार दया के खोल।।
तेरे भरोसे छोड़ दिया है
मैंने आज जमाना
आँचल में रख लेना मुझको
मेहर जरा कर जाना
दुःख से भरा ये जीवन मेरा
सुख से दे तू तोल
शेरावाली माँ
द्वार दया के खोल।।
एक झलक दिखला दे मैया
और नहीं कुछ भाए
मतलब के रिश्ते सारे
यहाँ कोई निकट ना आए
पूनम से तेरा रिश्ता माँ
हो जाए अनमोल
शेरावाली माँ
द्वार दया के खोल।।
तेरा ही गुणगान करूँ माँ
हरपल शाम सवेरे
बबलू पे किरपा बरसाओ
दूर करो ये अँधेरे
कोई बजाए ताशे मैया
कोई बजाए ढोल
शेरावाली माँ
द्वार दया के खोल।।
शेरोवाली माँ
द्वार दया के खोल
मेहरोवाली माँ
द्वार दया के खोल
तुझे पुकारे बालक तेरा
कुछ तो मुख से बोल
शेरावाली माँ
द्वार दया के खोल।।
3052
sherowali maa dwar daya ke khol lyrics