शेरावाली मैया क्यों तरसाओ भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










शेरावाली मैया क्यों तरसाओ
आकर हिये से हे मात लगाओ
दर्शन खातिर नैना तरसे दरश दिखाओ
दर्शन खातिर नैना तरसे दरश दिखाओ
शेरावाली मईया क्यों तरसाओ
आकर हिये से हे मात लगाओ।।
तर्ज झिलमिल सितारों का।


लाल लाल चुनरी से माँ थाल सजाएं है
दर्शन को तेरे मैया आस लगाए है
आशीष देने को माँ हाथ बढ़ाओ
आकर हिये से हे मात लगाओ
शेरावाली मईया क्यों तरसाओ
आकर हिये से हे मात लगाओ।।





फूलों का एक हार बनाया
माँ तुमको पहनाएंगे
हलवा पूरी का मैया भोग लगाएंगे
कैसे रिझाऊंगी मात बताओ
आकर हिये से हे मात लगाओ
शेरावाली मईया क्यों तरसाओ
आकर हिये से हे मात लगाओ।।









अर्जी मेरी सुनले मैया गाकर के सुनाए है
आजा भवानी इतनी देर क्यों लगाए है
सेवक हम तेरे मैया मत बिसराओ
आकर हिये से हे मात लगाओ
शेरावाली मईया क्यों तरसाओ
आकर हिये से हे मात लगाओ।।


शेरावाली मैया क्यों तरसाओ
आकर हिये से हे मात लगाओ
दर्शन खातिर नैना तरसे दरश दिखाओ
दर्शन खातिर नैना तरसे दरश दिखाओ
शेरावाली मईया क्यों तरसाओ
आकर हिये से हे मात लगाओ।।












sherawali maiya kyun tarsao lyrics