शेरावाली मैया को भजले तू उद्धार हो जाए लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










शेरावाली मैया को भजले
तू उद्धार हो जाए
जो भी माँ के दर पे जाए
बेड़ा पार हो जाए
जो भी माँ के दर पे जाए
बेड़ा पार हो जाए।।
तर्ज छुप गए सारे नज़ारे।


शेरावाली मैया की महिमा निराली
वो भरती है झोली खाली
हरती है दुख मैया सब भक्तो का
जो बन के आये सवाली
माँ की ममता बड़ी ही निराली है
उनकी सूरत बड़ी भोली भाली है
किस्मत वाला है जिसको
माँ से प्यार हो जाये
जो भी माँ के दर पे जाए
बेड़ा पार हो जाए।।


शेर की सवारी मैया चुनड़ी है लाल
कहलाती है माँ जग जननी
भक्तों के दुख को दूर करे
कहते है उसे दुख हरणी
जो भी माँ के शरण मे आते है
मन चाही मुरादे वो पाते है
माँ की नजर हो जिसपे
मालामाल हो जाए
जो भी माँ के दर पे जाए
बेड़ा पार हो जाए।।









शेरावाली मैया को भजले
तू उद्धार हो जाए
जो भी माँ के दर पे जाए
बेड़ा पार हो जाए
जो भी माँ के दर पे जाए
बेड़ा पार हो जाए।।




7631601095










sherawali maiya ko bhajle tu uddhar ho jaye lyrics