शनि जयंती आ गई रे झूमो नाचो रे गाओ लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










शनि जयंती आ गई रे
झूमो नाचो रे गाओ
दुनिया में खुशियाँ छा गई रे
झूमो नाचो रे गाओ
शनि जयंती आ गईं रे
झूमो नाचो रे गाओ।।
तर्ज भक्तो को दर्शन दे गयी रे।


शनि देव की जन्म जयंती
हर घर हर आँगन में मनती
भक्तों के मन को लुभा गई रे
झूमो नाचो रे गाओ
शनि जयंती आ गईं रे
झूमो नाचो रे गाओ।।


सूर्य देव के पुत्र कहाए
छायावीनंदन शनि हमारे
सबके दुखड़े मिटा गई रे
झूमो नाचो रे गाओ
शनि जयंती आ गईं रे
झूमो नाचो रे गाओ।।









शनिदेव को खूब सजायें
रूप सलोना निरखे ही जाएं
दर्शन की घड़ियाँ आ गई रे
झूमो नाचो रे गाओ
शनि जयंती आ गईं रे
झूमो नाचो रे गाओ।।


नवग्रहों में श्रेष्ठ कहाए
कलयुग में घर घर में पूजाए
कहता मनीष छवि भा गई रे
झूमो नाचो रे गाओ
शनि जयंती आ गईं रे
झूमो नाचो रे गाओ।।


शनि जयंती आ गई रे
झूमो नाचो रे गाओ
दुनिया में खुशियाँ छा गई रे
झूमो नाचो रे गाओ
शनि जयंती आ गईं रे
झूमो नाचो रे गाओ।।
स्वर मनीष तिवारी जी।










shani jayanti aa gayi re lyrics