सेठों का सेठ यही है इनसे मांगो ना भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










ओ बाबा श्याम का दरबार निराला
बैठा है वो खाटू में
सेठों का सेठ यही है
इनसे मांगो ना
ओ बाबा श्याम का दरबार निराला।।
तर्ज म्हारो श्याम बसे खाटू माहि।


जीवन की राह कठिन है
पथरीला रास्ता
माया में साँसे अटकी
भटका मैं रास्ता
ओ बाबा रे माया में साँसें अटकी
भटका मैं रास्ता
आकर तू हाथ पकड़ ले
लेजा साथ ना
ओ बाबा श्याम का दरबार निराला।।


शुक्राना करता हूँ मैं
करता हूँ वंदना
जन्मो जन्मो तक बाबा
छूटे ये साथ ना
ओ बाबा रे जन्मो जन्मो तक बाबा
छूटे ये साथ ना
आशा की डोर ना टूटे
करूँ प्रार्थना
ओ बाबा श्याम का दरबार निराला।।









खाटू है अब तो पंकज
मुक्ति का रास्ता
बनते हैं काम सभी के
बैठा हैं सांवरा
ओ भक्तों रे बनते हैं काम सभी के
बैठा हैं सांवरा
दर पे जो इसके जाए
कहीं जाए ना
ओ बाबा श्याम का दरबार निराला।।


ओ बाबा श्याम का दरबार निराला
बैठा है वो खाटू में
सेठों का सेठ यही है
इनसे मांगो ना
ओ बाबा श्याम का दरबार निराला।।













sethon ka seth yahi hai inse mango na lyrics