सावन में कृष्ण मुरार झूला झूले कदम की डार लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










सावन में कृष्ण मुरार
झूला झूले कदम की डार
कोयल कूके कूके गाए मल्हार
सावन मे कृष्ण मुरार
झूला झूले कदम की डार।।


राधा के संग श्याम बिहारी
झोटा देवे सखियां सारी
युगल छवि पर जाऊं मैं बलिहारी
सावन मे कृष्ण मुरार
झूला झूले कदम की डार।।


झूलन की ये रुत मतवाली
झूम रही है डाली डाली
कुक रही देखो कोयल काली
सावन मे कृष्ण मुरार
झूला झूले कदम की डार।।


तन मन भीगे बरसे पानी
पुलकित हो गई राधे रानी
हर्ष प्रभु की लीला जाये ना बखानी
सावन मे कृष्ण मुरार
झूला झूले कदम की डार।।









सावन में कृष्ण मुरार
झूला झूले कदम की डार
कोयल कूके कूके गाए मल्हार
सावन मे कृष्ण मुरार
झूला झूले कदम की डार।।












sawan me krishna murar jhula jhule kadam ki daar lyrics