सतगुरु जी मिलिया आ गया मौका रे लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










एजी भाग मेरा चोका रे
सतगुरु जी मिलिया
आ गया मौका रे
भाग मेरा चोका रे।।


बहुत दिना से भटकत भटकत
भव में खाया झोंका रे
मेहर करी गुरुदेव स्वामी
मन विसियो से रोका रे
भाग मेरा चोका रे।।


अशुभ कर्म ने कर कर नाना
यू नी बाही नोखा रे
जगत छोड़ चला निज अपना
आनन्द आया अनोखा रे
भाग मेरा चोका रे।।


डूब रयो भवसागर माही
सतगुरु लाया नोका रे
वो अधिकारी बैठ्यो जहाज मे
मिट गया धोका रे
भाग मेरा चोका रे।।









सतगुरु आये भक्ति लाये
मिट गया कर्मा का टोटा रे
ज्ञानानंद शरण सतगुरु की
मुक्ति का मिलिया मौका रे
भाग मेरा चोका रे।।


एजी भाग मेरा चोका रे
सतगुरु जी मिलिया
आ गया मौका रे
भाग मेरा चोका रे।।
गायक हेमराज सैनी।
लेखक देव नागर।
9602975104










satguru ji miliya aa gaya mauka re lyrics