सरयू मैया तोरी लहर लहरिया रे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
सरयू मैया तोरी
लहर लहरिया रे
बिगड़े देश के बना दे
मैया काम
यहाँ विपदा है भारी
प्रजा बड़ी दुखियारी
फिर से भेज दे बना के राजा राम
राजा राम राजा राम राजा राम।।
आज अयोध्या की गलियों में
रावण डेरा डाले है
कितनी सीता छली जा रही
लोगों के मन काले है
यारी है मतलब की
लालच है दौलत की
बेचे तेरा ही पुजारी तेरा नाम
यहाँ विपदा है भारी
प्रजा बड़ी दुखियारी
फिर से भेज दे बना के राजा राम
राजा राम राजा राम राजा राम।।
भरत लक्ष्मण जैसे भाई
अरु हनुमत जैसा सेवक
कौशल्या सी माई कहाँ है
अब रक्षक बन गए भक्षक
देखो बिगड़ा है इंसान
धर्म बन गया हिंसा
रोवे लेके अयोध्या तेरा नाम
यहाँ विपदा है भारी
प्रजा बड़ी दुखियारी
फिर से भेज दे बना के राजा राम
राजा राम राजा राम राजा राम।।
सरयू मैया तोरी
लहर लहरिया रे
बिगड़े देश के बना दे
मैया काम
यहाँ विपदा है भारी
प्रजा बड़ी दुखियारी
फिर से भेज दे बना के राजा राम
राजा राम राजा राम राजा राम।।
गायक मनीष कुमार मानस।
9955017179
saryu maiya tori lahar lahariya re lyrics