सांवरे तू लगता कमाल है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










ऐसा मुखड़ा है प्यारा
हर कोई दिल है हारा
सांवरे तू लगता कमाल है
तेरी हर अदा है बेमिसाल।।


सर के तेरे मोर मुकुट की
शोभा लगती है प्यारी
कारी घुँघरारी अलकें
अँखियाँ तेरी कजरारी
अधरों पे प्यारी लाली
कानो में तेरे बाली
साँवरे तू लगता कमाल है
तेरी हर अदा है बेमिसाल।।


मनमोहन मन को मोहे
तेरा ये रूप निराला
पहने पीताम्बर तन पे
सोहे मोतियन की माला
सांवरिया जब तू साजे
सज के तू सोणा लागे
साँवरे तू लगता कमाल है
तेरी हर अदा है बेमिसाल।।


चंचल है चितवन तेरी
चंचल है तेरी अदाएं
तेरी अदाएं प्यारे
विशि के दिल को लुभाये
तेरे आगे चाँद सितारे
कुंदन फीके है सारे
साँवरे तू लगता कमाल है
तेरी हर अदा है बेमिसाल।।









ऐसा मुखड़ा है प्यारा
हर कोई दिल है हारा
सांवरे तू लगता कमाल है
तेरी हर अदा है बेमिसाल।।












sanware tu lagta kamaal hai lyrics