सांवरे क़िस्मत का मारा आपके चरणों में है - MadhurBhajans मधुर भजन
सांवरे क़िस्मत का मारा
आपके चरणों में है
ये दीन दुखिया बेसहारा
आपके चरणों में है
साँवरे क़िस्मत का मारा
आपके चरणों में है।।
तर्ज लाडली अद्भुत नजारा।
ना मैं चाहूं महल अटारी
ना स्वर्ग का राज ही
स्वर्ग सा सुंदर नजारा
आपके चरणों में है
साँवरे क़िस्मत का मारा
आपके चरणों में है।।
हारे का जग में सहारा
सदा सुना तू श्याम है
आज ये बालक तुम्हारा
आपके चरणों में है
साँवरे क़िस्मत का मारा
आपके चरणों में है।।
कभी सुना ना दर पे तेरे
देर और अंधेर है
फिर ये क्यूं जहान सारा
आपके चरणों में है
साँवरे क़िस्मत का मारा
आपके चरणों में है।।
जिंदगी दो दिन की बाकी
क्यूं जालान शिकवा करे
ये बैठकर मैंने विचारा
आपके चरणों में है
साँवरे क़िस्मत का मारा
आपके चरणों में है।।
सांवरे क़िस्मत का मारा
आपके चरणों में है
ये दीन दुखिया बेसहारा
आपके चरणों में है
साँवरे क़िस्मत का मारा
आपके चरणों में है।।
भजन रचयिता
पवन जालान जी।
9416059499 भिवानी हरियाणा
sanware kismat ka maara aapke charno me hai lyrics