संकट में है वो धरती जिसपे तूने जनम लिया लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










अब पूरा करदे वचन
गीता में जो तूने दिया
संकट में है वो धरती
जिसपे तूने जनम लिया
अब पूरा करदे वचन
गीता में जो तूने दिया।।
तर्ज एक प्यार का नगमा है।


कैसी ये परीक्षा है
जो दर्द दे जाते है
अपने ही लोग मेरे
मुझे देख न पाते है
रो कर रह जाते है
जिन्हें दुख हमनें न दिया
संकट में हैं वो धरती
जिसपे तूने जनम लिया।।


शमशानों में जगह नही
अपनों को जलाने की
कोई दवा नही जग में
ये दर्द मिटाने की
कोहराम मचा जग में
दुख किसने इतना दिया
संकट में वो धरती हैं
जिसपे तूने जनम लिया।।









अब पूरा करदे वचन
गीता में जो तूने दिया
संकट में है वो धरती
जिसपे तूने जनम लिया
अब पूरा करदे वचन
गीता में जो तूने दिया।।
गायक प्रेषक राजकुमार पाण्डेय।
9695745740










sankat me hai vo dharti jispe tune janam liya lyrics