सलाम उन शहीदों को जो खो गए देशभक्ति गीत लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
सलाम उन शहीदों को जो खो गए
वतन को जगाकर जो खुद सो गए।।
वो थे लाड़ले अपनी माँओं के पाले
मगर हो गए गोलियों के हवाले
आजादी के बदले जवानी लुटा दी
वतन के लिए जा की बाजी लगा दी
हमारे थे अब देश के हो गए
हमारे थे अब देश के हो गए
वतन को जगाकर जो खुद सो गए
सलाम उन शहीदो को जो खो गए
वतन को जगाकर जो खुद सो गए।।
हिन्दू व सिख या मुसलमान थे
सलाम उनको जिनकी वो संतान थे
सलाम उनको जो बात ये कह गए
की बेटा गया है वतन तो रहे
जुदा हो के हम से वो खो गए
जुदा हो के हम से वो खो गए
वतन को जगाकर जो खुद सो गए
सलाम उन शहीदो को जो खो गए
वतन को जगाकर जो खुद सो गए।।
सलाम उन शहीदों को जो खो गए
वतन को जगाकर जो खुद सो गए।।
स्वर विधि देशवाल।
salaam un shahido ko jo kho gaye lyrics