सज धज के बैठी मंदिर में भक्तों को मैया हरसावे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
सज धज के बैठी मंदिर में
भक्तों को मैया हरसावे
चलो नजर उतारे मैया की
कही आज नजर ना लग जाए
सज धज कर बैठी मंदिर में
भक्तों को मैया हरसावे।।
मनभावन प्यारी झांकी है
माँ की सूरत बांकी बांकी है
नैना सु नैना मिलते ही
माँ रोम रोम में बस जावे
सज धज कर बैठी मंदिर में
भक्तों को मैया हरसावे।।
मन मोहवे है मुस्कान सखी
माँ की सबसे ऊँची शान सखी
लाल चुनर के जादू से
भक्तो का मनवा ललचाए
सज धज कर बैठी मंदिर में
भक्तों को मैया हरसावे।।
माँ करती शेर सवारी है
ये देवो को प्यारी है
इनकी महिमा बड़ी भारी है
चल हम भी दर्शन कर आवे
सज धज कर बैठी मंदिर में
भक्तों को मैया हरसावे।।
मन भरके दर्शन कर लेंगे
हम शीश चरण में धर देंगे
मैया केवट मजधारो की
चल हम भी पार उतर जाए
सज धज कर बैठी मंदिर में
भक्तों को मैया हरसावे।।
सज धज के बैठी मंदिर में
भक्तों को मैया हरसावे
चलो नजर उतारे मैया की
कही आज नजर ना लग जाए
सज धज कर बैठी मंदिर में
भक्तों को मैया हरसावे।।
sajdhaj ke baithi mandir me mata bhajan lyrics