साँई ये नाव फँसी धारा कोई नही चारा भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










साँई ये नाव फँसी धारा
कोई नही चारा
आ के बचालो आ के बचालो
बाबा बड़ा दूर है किनारा
कोई न सहारा
आ के बचालो आ के बचालो।।
तर्ज गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा।


टूटी फूटी नाव है मेरी
तेज बहत है धारा
कैसे ये उस पार लगे जब
हो न खैवन हारा२
एक तू ही है सहारा
बाबा अब हमारा
आ के बचालो
आ के बचालो
साँई ये नाव फसी धारा
कोई नही चारा
आ के बचालो आ के बचालो।।


आँधी तूफाँ बहुत चलत है
नैया इत उत डोले
तू ही सहारा है दीनो का
ऐसा जग ये बोले
मेरी भी नैया पार करदे
विपदा ये हर ले
साँई बचालो आ के बचालो
साँई ये नाव फसी धारा
कोई नही चारा
आ के बचालो आ के बचालो।।









पीछे जाऊँ तो घोर अँधेरा
आगे भँवर बड़ी है
सोच सोच कर मन घबराए
सामने मौत खड़ी है
साँई ये दास शरण तेरी
लाज रखो मेरी
आ के बचालो आ के बचालो
साँई ये नाव फसी धारा
कोई नही चारा
आ के बचालो आ के बचालो।।


साँई ये नाव फँसी धारा
कोई नही चारा
आ के बचालो आ के बचालो
बाबा बड़ा दूर है किनारा
कोई न सहारा
आ के बचालो आ के बचालो।।
भजन लेखक एवं प्रेषक
श्री शिवनारायण वर्मा
मोबान8818932923
वीडियो उपलब्ध नहीं।










sai ye naav fasi dhara koi na kinara lyrics