शक्ति माता हे महाशक्ति ये सच्चा अवतार है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










शक्ति माता हे महाशक्ति
ये सच्चा अवतार है
भोरासा की पावन भूमि
पर इनका दरबार है
माँ के रूप में पालन करती
सबकी पालनहार है
सच्चा दरबार है झुकता संसार है।।


शक्ति माता ममतामई
जगदंबा रूप भवानी है
इनके चरणों से हम सब की
प्रीत बहुत ही पुरानी है
अंबर के तारों से ज्यादा
इस माँ के उपकार है
सच्चा दरबार है झुकता संसार है।।


उलझन बनकर वक्त का पहिया
राह में जबजब रुक जाता
मां की दुआओं की शक्ति से
वो फिर आगे बढ़ जाता
रक्षा करती सदा हमारी
मैया का आभार है
सच्चा दरबार है झुकता संसार है।।


ऊंचनीच का भेद मिटाती
मां सबको ही प्यार करें
ताल की पाल पर बैठी मैया
मंत्री का उद्धार करें
महका भोले भवरनाथ से
सारा घर संसार है
सच्चा दरबार है झुकता संसार है।।









शक्ति माता हे महाशक्ति
ये सच्चा अवतार है
भोरासा की पावन भूमि
पर इनका दरबार है
माँ के रूप में पालन करती
सबकी पालनहार है
सच्चा दरबार है झुकता संसार है।।
गायक द्वारका मंत्री।
देवास मध्य प्रदेश 94250 47895
लेखक जयन्त सांखला।










saccha darbar hai jhukta sansar hai bhajan lyrics