सब जगमग दीप जलाओ जी आई दिवाली आई लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










सब जगमग दीप जलाओ जी
आई दिवाली आई
आई दिवाली आई
लेकर खुशहाली आई
सब जगमग दीप जलाओं जी
आई दिवाली आई।।


सब मिलकर मंगलाचार करो
माँ लक्ष्मी की जयकार करो
मिलकर के आरती गाओ जी
आई दिवाली आई
सब जगमग दीप जलाओं जी
आई दिवाली आई।।


श्री राम अवध में आए
सुख समृद्धि संग लाए
स्वागत में फूल बिछाओ जी
आई दिवाली आई
सब जगमग दीप जलाओं जी
आई दिवाली आई।।


चहुँ ओर छाई उजियाली
उर्मिल मनाओ दिवाली
घर आँगन आज सजाओ जी
आई दिवाली आई
सब जगमग दीप जलाओं जी
आई दिवाली आई।।









सब जगमग दीप जलाओ जी
आई दिवाली आई
आई दिवाली आई
लेकर खुशहाली आई
सब जगमग दीप जलाओं जी
आई दिवाली आई।।












sab jagmag deep jalao ji aayi diwali aayi lyrics