रट ले हरि का नाम सब छोड़ दे उल्टे काम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
रट ले हरि का नाम
सब छोड़ दे उल्टे काम
बैरीरट ले हरि का नाम।।
जिस दौलत पर तुझे है भरोसा
जाने किस दिन दे जाये धोका
ये तो लूट जाये सरेआम रे
बैरीरट ले हरि का नाम।।
देख क्यू हँसता सुंदर काया
चिता बिच जब जाएगा जलाया
तेरा माँस रहेगा ना चाम
बैरीरट ले हरि का नाम।।
पाप करे और गँगा नहाये
किससे तु अपने पाप छिपाये
तेरा होगा बुरा अंजाम
बैरीरट ले हरि का नाम।।
रट ले हरि का नाम
सब छोड़ दे उल्टे काम
बैरीरट ले हरि का नाम।।
rat le hari ka naam lyrics